उत्तराखंड के इन जिलों में 12 से 14 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान के मुताबिक आज बागेश्वर जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई है. भारी बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। राज्य भर में मानसून की एक्टिविटी जारी है। आज बुधवार 11 सितंबर को मौसम विज्ञान केंद्र ने बागेश्वर जनपद में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा बुधवार को रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। कल 12 सितंबर को मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और चमोली जिलों के कुछ स्थानों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून विदा होने से पहले असर दिखाएगा। ऐसे में 12 सितंबर से 14 सितंबर के बीच बारिश में और तेजी आने का अनुमान जताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *