हल्द्वानी में 3.14 किलो चरस समेत तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

काठगोदाम थाना पुलिस ने लग्जरी कार से चरस तस्करी करने के‌ मामले में एक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तीन किलो से अधिक चरस बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खेड़ा तिराहा गोलापार के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कार सवार व्यक्ति ने टीम को देख वाहन भगा दिया। इस पर पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर 3.14 किलो चरस बरामद हुई।‌ पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नंदन सिंह निवासी थाना मुक्तेश्वर नैनीताल‌ बताया। आरोपी ने बताया कि चरस को चंपावत जनपद के देवीधुरा से एक अज्ञात व्यक्ति से लेकर आया था। चरस की सप्लाई हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर की जानी थी। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज कर कार को सीज कर दिया गया है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *