वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.पीएस खोलिया हल्द्वानी बेस अस्पताल में देंगे सेवा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डा.पीएस खोलिया एक बार फिर से हल्द्वानी के बेस अस्पताल में सेवाएं देंगे। डा.खोलिया पूर्व में इसी अस्पताल में तैनात रहकर तमाम मरीजों के घुटने व‌ कूल्हों के जटिल आपरेशन कर राहत पहुंचा चुके हैं। उनकी पुनः हल्द्वानी में तैनाती होने से कुमाऊं भर के मरीजों को लाभ मिलेगा। डा.खोलिया की ओर से दिए जा रहे बेहतर उपचार के कारण उनकी चिकित्सा जगत में विशेष पहचान बन रही है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement