नैनीताल जिले के इस सरकारी स्कूल में अव्यवस्था से भड़के अभिभावक 103 छात्राओं को घर ले गए, इधर विधालय के निरीक्षण को पहुंचे विधायक

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात कोटाबाग कालाढूंगी में अव्यवस्थाओं को लेकर अभिभावकों का पारा चढ़ गया। उन्होंने अभिभावक संघ के पदाधिकारियों के साथ विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया और 103 छात्राओं को घर ले गए। इस घटना से विद्यालय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। अभिभावकों का कहना था कि कई बार अव्यवस्थाओं को लेकर शासन व‌ प्रशासन को पत्र भेजा गया, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। बीते रविवार को अभिभावक संघ के अध्यक्ष नवीन भट्ट अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। अभिभावकों ने उप प्रधानाचार्य अरविंद गेंजवाल से कहा कि विद्यालय में अनुशासन की भारी कमी है। विद्यालय में 349 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं, जिसमें 160 छात्राएं हैं। रात के समय वार्डन या शिक्षिकाएं न रहने से छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्वच्छता में भी अनियमितता का आरोप लगाया और छात्राओं की सुरक्षा की मांग करते हुए अभिभावक विद्यालय से छात्राओं को लेकर जाने लगे। देर शाम तक करीब 103 छात्राओं को अभिभावक घर लेकर चले गए। कहा कि जब तक विद्यालय में अव्यवस्थाएं रहेंगी, तब तक वे बच्चों को विद्यालय नहीं भेजेंगे। इधर उप प्रधानाचार्य अरविंद गेंजवाल ने बताया कि अभिभावकों को काफी समझाया गया पर वे नहीं माने। 15 दिन बाद यूनिट टेस्ट होने हैं, इससे उनकी पढ़ाई पर भी असर पड़ेगा। इस दौरान प्रभाकर, हरीश चंद्र, मुकेश त्रिपाठी, गजेन्द्र सिंह जीना, जगदीश चंद्र, गीता देवी, पूरन राम, आनंद गोस्वामी, मीना देवी, राधा देवी आदि अभिभावक मौजूद थे। इधर आज सोमवार को विधायक बंशीधर भगत, एसडीएम रेखा कोहली शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूल पहुंचे और जायजा लिया। उनके समक्ष भी कुछ अभिभावकों ने अव्यवस्था का मामला उठाया। इस पर स्कूल प्रबंधन को विधालय स्तर की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। विधायक भगत ने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष भी रखा जाएगा। इस दौरान अपर शिक्षा निदेशक लीलाधर व्यवास, मुख्य शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, खंड शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण, प्राचार्य हरीश चंद्र बिनवाल, उप प्राचार्य अरविंद गेजवाल, पीटीए अध्यक्ष नवीन भट्ट, मुकेश त्रिपाठी, चंदन सिंह बिष्ट, मुकेश वर्मा, प्रभाकर ढोंडियाल, कुलदीप तड़ियाल, कमल बोहरा आदि मौजूद थे।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement