हल्द्वानी में निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे मजदूर की करंट से मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के जज फार्म में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिहार के जिला चंपारण के मौलनिया गांव निवासी 45 वर्षीय सरल साह यहां मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि बिजली की मोटर का तार जोड़ते समय मजदूर को करंट लग गया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर मेडिकल चौकी पुलिस ने शव‌ का‌ पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के अनुसार मजदूर की मौत के बाद हंगामा होने पर भवन स्वामी भी मौके पर पहुंच गया। इस बीच ठेकेदार ने मृत मजदूर के भाई को मुआवजे के चेक भी सौंपे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *