इस कद्दावर भाजपा नेता और विधायक के पुत्र को जमीन बेचकर लगाया चूना, इन पांच भाइयों के खिलाफ मुकदमा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी कालाढूंगी से कद्दावर विधायक बंशीधर भगत के पुत्र विकास भगत को पांच भाइयों ने सरकारी जमीन बेच चूना लगा दिया। वर्ष 2012 में हुए करीब 6500 वर्ग फिट जमीन के सौदे में हुई धोखाधड़ी में अब मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। विकास भगत ने मुखानी थाने में दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उसने 30 मार्च 2012 को नवीन चंद्र, खीमानंद, स्व.कैलाश चंद्र, मोहन व उमेश चंद्र पुत्रगण नारायण दत्त निवासी ग्राम नंदपुर कठघरिया से जमीन खरीदी। उसने वर्ष 2019 में यह जमीन किसी और को बेच दी। इसके बाद भूमि के सरकारी होने की आशंका पर प्रशासन सख्त हुआ और अपर जिलाधिकारी ने एसडीएम हल्द्वानी को मामले की जांच कर अतिक्रमण के संबंधी में रिपोर्ट तलब की। जांच में पता चला कि कैलाश और खीमानंद पांडे ने गूल को जबरन क्षतिग्रस्त कर अपनी जमीन के रकबे में मिला लिया है और अपनी भूमिधरी को बेच दिया है। इस पर सिंचाई विभाग और प्रशासन ने इस जमीन को कब्जे में ले लिया। इस पर दोनों पक्षों में इस जमीन के बदले उसके पास ही खाली पड़ी जमीन देने पर रजामंदी दिखाई लेकिन लंबा समय बीतने के बावजूद भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *