हल्द्वानी में यहां रेस्टोरेंट की छत से गिरकर युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के मुखानी थानांतर्गत रेस्टोरेंट की छत से गिरकर अल्मोड़ा निवासी युवक की मौत हो गई। बताया गया कि रेस्टोरेंट में काम करने वाला युवक बीती गुरुवार की रात रेस्टोरेंट की छत में सोने गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के मझखाली रानीखेत के मल्ली रियूणी निवासी नवीन कुमार (37) मुखानी क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता था। मुखानी पुलिस के मुताबिक बीती गुरुवार की देर रात राहगीरों ने रेस्टोरेंट के बाहर सड़क पर किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *