बागेश्वर में स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की चाकू गोदकर हत्या से सनसनी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कुमाऊं शनिवार की सुबह सनसनीखेज वारदात से सहम गया। बागेश्वर जिले में राजकीय इंटर कॉलेज भटकोला के प्रधानाचार्य की शनिवार सुबह स्कूल जाते समय चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विद्यालय का ही बाबू पहले से रास्ते में चाकू लेकर खड़ा था। प्रधानाचार्य 55 वर्षीय दयानंद टम्टा के वहां पहुंचते ही उसने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रधानाचार्य को स्वजन और स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *