समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., IPS* के दिशा-निर्देशन एवं *पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी/नोडल AHTU अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में तथा महिला उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर, प्रभारी AHTU नैनीताल* के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं बाल अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं संकट में मिले बच्चों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
*निवासी सेलाकुई, जनपद देहरादून, दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को घर से नाराज होकर* चला गया था।
दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को उक्त बालक टीपी नगर, हल्द्वानी क्षेत्र में घूमता हुआ मिला। पूछताछ करने पर बालक ने बताया कि वह घर से नाराज होकर आया है।
AHTU टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालक से उसके परिजनों का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क स्थापित किया गया। परिजनों ने भी बताया कि बालक घर से नाराज होकर चला गया था।
CWC के समक्ष प्रस्तुत कर काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंपा
दिनांक *15 अक्टूबर 2026* को बालक को *बाल कल्याण समिति (CWC)* के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आवश्यक काउंसलिंग के उपरांत बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने AHTU पुलिस, नैनीताल का आभार व्यक्त किया।
*AHTU टीम*
1. उ0नि0 सुनीता कुंवर
2. हे0कानि0 प्रहलाद सिंह
3. कानि0 महेश सायना
4. कानि0 राजेन्द्र जोशी
5. म0कानि0 रेनू अधिकारी
6. म0कानि0 जानकी भंडारी
7. कानि0 गोविन्द मेहरा
