समाचार शगुन उत्तराखंड
कुमाऊं के दूरस्थ धारचूला में जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम के बाद मंच मे हुए हंगामे और माइक फेंकने, तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने छ्ह में से चार नामजद राम सिंह रोकाया, नृप सिंह गर्बयाल (विधायक प्रतिनिधि ), सौरव मर्तोलिया और विक्रम दानू को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस नेता पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने वीडियो जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी साझा की है।











