हल्द्वानी के इस युवक ने अमीर बनने के लिए मारा शॉर्टकट, पुलिस ने लग्जरी कार में शराब समेत किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में शॉर्टकट में अमीर बनने के लिए लोग क्या कुछ नहीं कर रहे हैं। ऐसे कई लोगों को आप जानते भी होंगे जो कल तक फटे हाल घूमते थे और अचानक उनके हाथ में आईफोन और महंगी गाड़ियों समेत  अय्याशी का साजो-सामान आ गया। ऐसे ही एक लग्जरी कार सवार को पुलिस की एसओजी टीम ने 07 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। हुंडई वरना कार नंबर UK04AJ-7222 में सात पेटी शराब के साथ पकड़े गए युवक की पहचान 27 साल के अमनजोत पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी गोविन्दपुरा भोटिया पड़ाव, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *