आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड 

दिल्ली को नया सीएम मिल गया है। आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी की तरफ से सीएम कैंडिडेट बनाई गई हैं। अरविंद केजरीवाल आज शाम को अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं। आज मंगलवार की सुबह 11 बजे आप की बैठक में आतिशी के नाम का प्रस्ताव आया, जिस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दे दी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि चुनाव अक्टूबर नवंबर में या जल्द से जल्द कराए जाएं। जब तक चुनाव नहीं होता है, दिल्ली की जनता केजरीवाल को प्रचंड बहुमत से फिर से मुख्यमंत्री नहीं बनाती है, तब तक आतिशी को सीएम बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *