रात के अंधेरे में महिला के कपड़े चोरी करने वाला कुसुमखेड़ा का युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

रात के अंधेरे में दीवार फांदकर महिला की गरिमा से खिलवाड़ कर कपड़े चुराने वाला विकृतकामी हल्द्वानी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी किए गए सभी कपड़े बरामद*

 

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में जनपद में *महिला सुरक्षा एवं अपराधों के प्रति त्वरित कार्यवाही लगातार जारी है।*

दिनांक 23.06.2026 को महेश नगर, नवाबी रोड, हल्द्वानी निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 19.06.2026 की रात्रि लगभग 03:23 बजे *एक अज्ञात व्यक्ति उनके मकान की दीवार फांदकर परिसर में घुस आया तथा बाहर सूख रहे महिला के कपड़े चोरी* कर ले गया। *घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।*

*मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* द्वारा *महिला की गरिमा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत तत्काल अभियोग पंजीकृत* कर आरोपी की पहचान एवं शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में *एफआईआर संख्या- 209/2026, धारा 305(ए)/331(2) बीएनएस* के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना चौकी प्रभारी हीरा नगर *उपनिरीक्षक संजीत राठौड़* द्वारा की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी *श्री विजय मेहता* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। सीसीटीवी फुटेज एवं वायरल वीडियो के आधार पर *अथक प्रयासों के उपरांत आज दिनांक 24.06.2026 को टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित क्रिकेट मैदान, पंचायतघर रोड से आरोपी को गिरफ्तार* कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े बरामद कर लिए गए।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

निकेत सिंह बिष्ट, उम्र- 34 वर्ष,
निवासी- समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा मुखानी

*पुलिस टीम-*

* उ0नि0 संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी हीरा नगर
* हे0का0 इसरार नबी
* हे0का0 मनोज कुमार
* का0 दिनेश नगरकोटी

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *