कुमाऊं में यहां सड़क हादसे में मारे गए सिक्योरिटी गार्ड का शव चौराहे पर रखकर जाम लगाया, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से फैक्टरी के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर कुंडेश्वरी में आईआईएम रोड पर हुए हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक का शव चौराहे पर रखकर धरना दिया और जाम लगाया। वहां पुलिस के साथ ग्रामीणों की तीखी नोंकझोंक हुई। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका। ग्राम हरीनगर ढकिया निवासी चंद्रशेखर उर्फ भोला (38) पुत्र हरीश कुमार पिछले पांच वर्ष से आईआईएम रोड पर एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। मंगलवार की रात ड्यूटी समाप्त करने के बाद करीब नौ बजकर 40 मिनट पर वह अपने घर लौट रहा था। दवा फैक्टरी के पास अज्ञात वाहन के चालक ने उसे गलत दिशा से टक्कर मार दी। इससे गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र हैं। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने मृतक का शव कुंडेश्वरी चौक पर रखकर जाम लगा दिया। मृतक के भाई प्रेम शर्मा आदि का कहना था कि पुलिस अब तक वाहन चालक के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई है। पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक नहीं किए। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष के प्रतिनिधि डीडी जोशी, राकेश मोहन लखेड़ा, बीडीसी मेंबर रोहित आदि तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया, लेकिन वे नहीं माने। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मामले की गहनता से जांच कराने का भरोसा दिलाया, इस पर जाम खोल दिया गया।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement