समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल की एसओजी एवं कोतवाली लालकुआं की संयुक्त टीम ने लगभग 65.40 लाख रुपये कीमत की 218 ग्राम स्मैक के साथ ट्रक ड्राइवर और दर्जी को किया गिरफ्तार*
मा0 मुख्यमंत्री जी के *”मिशन ड्रग फ्री देवभूमि”* ऑपरेशन प्रहार को साकार करने के उद्देश्य से *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों / एसओजी नैनीताल / एएनटीएफ को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में *डॉ० जगदीश चन्द्र, एसपी नैनीताल, श्री हरबन्स सिंह पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं* के पर्यवेक्षण तथा *श्री बृजमोहन राणा, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं, श्री मोहन सिंह सोन प्रभारी एसओजी* के नेतृत्व में *कोतवाली लालकुआं पुलिस एवं एसओजी टीम* द्वारा लालकुआं क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 06.10.2026 को कोतवाली लालकुआं पुलिस एवं (एसओजी) की संयुक्त टीम द्वारा लालकुआँ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चैकिंग के दौरान सुभाष नगर बैरियर के पास *अल्टो कार न०- UP24-H-4787 में 02 अभियुक्तों को कुल 218.04 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार* किया गया, जिसके आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध *कोतवाली लालकुआं* पर *एफआईआर धारा- 56/26, धारा 8/21/60/29 NDPS Act* पंजीकृत किया गया हैं।
*पूछताछः-* अभियुक्त द्वारा पूछताछ में उक्त स्मैक बहेडी से खरीदकर लाना बताया गया है, जिस सम्बन्ध में धारा-29 NDPS ACT के अन्तर्गत अग्रिम जाँच कार्यवाही की जायेगी। *नदीम खान ट्रक ड्राइवर तथा मो० शफीक बनभूलपरा में दर्जी का कार्य करता है।* अभियुक्तगणों के पूर्व आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी ज्ञात की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त:-*
*1.* नदीम खान उर्फ गण्ठा निवासी-वार्ड नं0-18, इन्द्रानगर पुलिया के पास, सिरोली कला थाना-पुलभट्टा जिला उ० सि०नगर, मूल पता- धोबी तालाब शेखुपुरा, थाना बहेड़ी जिला बरेली उ०प्र० उम्र 36 वर्ष।
*2.* मो० शफीक उर्फ शफी निवासी-मोहल्ला-मोहम्मदपुर, थाना बहेड़ी, जिला बरेली, उ०प्र० उम्र 51 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण:-* कुल 218.04 ग्राम स्मैक अवैध तथा अल्टो कार न०-UP24-H- 4787
*गिरफ्तारी टीम-*
*1.* उ०नि० वन्दना चौहान
*2.* हे०कानि० आनन्दपुरी
*3.* कानि० दिलीप कुमार
*4.* हे०कानि० कुन्दन कठायत – SOG
*5.* कानि० भूपेन्द्र जेष्ठा – SOG
*6.* कानि० भानू प्रताप – SOG
*नोटः-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा गिरफ्तारी टीम को इस सराहनीय कार्य हेतु 2,000 रू० से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
