हल्द्वानी में बिजली-पानी का रोना, पारा हुआ 40 के पार, विधायक को बुलानी पड़ी अफसरों की आपात बैठक

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भयंकर गर्मी को देख विधायक सुमित हृदयेश ने ली अधिकारियों की आपात बैठक

Advertisement

बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के दिये निर्देश

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आज शुक्रवार 31 मई को अपने आवास पर बिजली, सिंचाई, जल संस्थान, पेयजल निगम सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों संग आपात बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भयंकर गर्मी के मद्देनजर बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिये। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भयंकर गर्मी की वजह से लोग काफी परेशान है और उस पर बिजली-पानी का संकट “जले में नमक पड़ने” जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। हल्द्वानी वासियों द्वारा लगातार फ़ोन पर और व्यक्तिगत मिलकर मुझे बिजली-पानी की समस्या के बारे में बताया जा रहा है। समाचार पत्रों के माध्यम से भी लोगों की परेशानियों से रोजाना रूबरू होने को मिल रहा है।
विधायक सुमित हृदयेश ने बिजली पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ-साथ स्थानीय जनता से सीधा संवाद कायम करने की सलाह के साथ हल्द्वानी क्षेत्र मे व्याप्त बिजली-पानी की समस्याओं के स्थायी निदान हेतु कारगर योजनाओं पर कार्य करने हेतु आदेशित किया गया।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हल्द्वानी वासियों को कभी बिजली-पानी की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता था। पूर्व केबिनेट मंत्री व उनकी माता स्व इंदिरा हृदयेश ने हल्द्वानी वासियों को हमेशा बिजली-पानी की समस्याओं से दूर रखा। हल्द्वानी विधानसभा को बिजली पानी की समस्याओं से निजात के लिये विधायक सुमित हृदयेश ने स्पष्ट शब्दों में संबंधित अधिकारियों को समयसीमा देते हुए निर्देशित किया कि अगर समस्याओं का तवरित निदान नहीं हुआ तो जनता को साथ लेकर उग्र जनांदोलन किया जायेगा। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पूर्व पार्षद शकील सलमानी, पूर्व प्रधान नवीन पाण्डे, विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि इशरत अली, युवा नेता प्रदीप नेगी, अमित रावत सहित लोक निर्माण विभाग से ईई अशोक चौधरी, विद्युत विभाग से प्रदीप बिष्ट, सिचाई विभाग से बीसी नैनवाल, जल निगम से ललित गौड़, जल संस्थान के‌ अधिशासी अभियंता रवि शंकर लोशाली मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement