नगर निगम हल्द्वानी के कार्यालय अधीक्षक श्याम खत्री समेत तीन कर्मचारी हुए रिटायर, गिरीश भट्ट को मिला ओएस का पद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के कार्यालय अधीक्षक श्याम सिंह खत्री, बसंती रौतेला एवं प्रकाश चंद्र आर्य आज 31 मई 2024 को सेवानिवृत हो गये। तीनों कर्मचारियों को नगर निगम सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। सभी योग्य, कुशल कर्मचारी रहे। नगर निगम को इन कर्मचारियों की कमी खलेगी। इस दौरान नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने तीनों कर्मचारियों के सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना की। विदाई समारोह में तुषार सैनी, उपनगर आयुक्त, गणेश भट्ट, सहायक लेखाधिकारी एवं विमला जोशी सहायक नगर आयुक्त ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्याम सिंह खत्री कार्यालय अधीक्षक ने सेवानिवृत होने के उपरांत गिरीश चंद्र भट्ट को कार्यालय अधीक्षक के पद दायित्वों का कार्यभार सौंपा गया है। इस मौके पर नवल नौटियाल, महेश पाठक, सुरेश अधिकारी, आईपी पंत, रितेश बेलवाल, विजय लोहनी, विजय कर्नाटक, विनोद जोशी, किरण पांडे, तनुजा आदि उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *