कुमाऊं में यहां 70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला आबकारी अधिकारी, शराब व्यवसाई की शिकायत पर बिछाया जाल

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं के ऊधमसिंहनगर जिले में आबकारी अधिकारी को 70 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार दो जुलाई की दोपहर रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय से जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को अवगत कराया कि उसकी खटीमा में देशी शराब की दुकान है। वह पिछले साल जमा 10 लाख से अधिक अधिभार के ऐवज में माल लेना चाह रहा था, इसके लिए जिला आबकारी अधिकारी मिश्रा 10 प्रतिशत रिश्वत मांग रहे हैं। इस पर विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया और आबकारी अधिकारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया।
बताया गया कि भ्रष्ट आबकारी अधिकारी के काशीपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *