हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश पहुंचे बद्रीनाथ, उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क, कहा-डबल इंजन की सरकार ने जोशीमठ वासियों के साथ किया सौतेला व्यवहार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बद्रीनाथ उपचुनाव के मद्देनजर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला के समर्थन में बद्रीनाथ पहुंचे। विधायक सुमित ने बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के पीपलकोठी, गडोरा, लुहा, दिगोली, माणा गांव, जोशीमठ के ग्राम सेलंग, पैनी में घर घर पहुंचकर प्रचार प्रसार किया और स्थानीय लोगो से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला के पक्ष में मतदान करने की अपील की। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि पिछले वर्ष एनटीपीसी द्वारा किए जा रहे टनल के कार्य से कई घरों में दरार आ गई थी। सरकार ने उन्हें अनदेखा किया और अब प्रभावित घरों की संख्या 1200 के पास पहुंच चुकी है परंतु सरकार को उनकी परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे सरकार ने हमारे आस्था के केन्द्र जोशीमठ के साथ सौतेला व्यवहार किया है। भाजपा उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। विधायक सुमित हृदयेश ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार जितना भी धनबल लगा ले लेकिन इस बार बद्रीनाथ की देवतुल्य जनता ने अपना मन कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाने का बना लिया हैं। जनसंपर्क में उनके साथ उत्तराखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, खटीमा विधायक, उप नेता सदन भुवन कापड़ी, पूर्व विधायक रणजीत रावत, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, कमल रतूड़ी, सुखदेव सिंह, भरत सिंह कुंवर आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement