हल्द्वानी: कलसिया नाले से खतरा, एसडीएम ने किया दौरा, 66 परिवारों को घर खाली करने का‌ नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 
मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद नैनीताल जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके तहत आज मंगलवार दो जुलाई को काठगोदाम क्षेत्र के कलसिया नाले के आसपास के क्षेत्र का एसडीएम परितोष वर्मा ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि यहां पर 66 परिवार है जो खतरे की जद में है। पिछले वर्ष कलसिया नाले में भारी बारिश के चलते यहां 66 मकानों को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद से खतरा बना हुआ है हालांकि पूर्व में सिंचाई विभाग ने नाले के दोनों साइड चैनेलाइज का काम किया है। एहतियात के तौर पर सभी 66 परिवारों को नोटिस दिया गया है और उनसे कहा गया है कि वे मकान खाली कर दें क्योंकि कभी भी बरसात हो सकती है जिससे नुकसान होने की आशंका है। वहीं उन्होंने बताया कि पास में ही नगरनिगम इंटर कॉलेज है जहां पर आपदा प्रभावित लोगों को रहने की व्यवस्था की गई है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे बरसात तेज होने पर अपने घरों को छोड़कर इंटर कालेज में शरण लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *