दुखद: गौजाजाली में करंट लगने से पुरोहित की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बरेली रोड गौजाजाली में करंट लगने से पुरोहित की मौत हो गई जबकि एक अन्य झुलस गया। श्रीपुरम कालोनी तल्ली हल्द्वानी निवासी भुवन चंद्र पंत (35) पुत्र स्व.हरीश चंद्र पंत शनिवार को गौजाजाली स्थित दुर्गा कालोनी में किसी के घर पर आयोजित शिवपुराण की कथा में पूजा-अर्चना करने गए थे। दोपहर में करीब डेढ़ बजे वह वहां रखे कूलर में फैले करंट की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज लगा कि वह वहीं गिर पड़े। साथ ही वहां खड़े प्रदीप जोशी निवासी तल्ली बमौरी भी करंट का झटका लगने से मामूली रूप से झुलस गए। लोग भुवन चंद्र को तत्काल रामपुर रोड स्थित निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। बताया गया कि भुवन के पिता का करीब तीन साल पहले निधन हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *