समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
16.11.2026 को वादी दिनेश सिंह थापा* निवासी गोरखपुर, भीमताल द्वारा कोतवाली भीमताल में तहरीर दी गई कि उनका पुत्र अपने दो दोस्तों के साथ बिना बताए घर से कहीं चला गया है। उक्त सूचना पर थाना भीमताल में *मु0अ0सं0 48/26, धारा 140(3) बीएनएस* के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा गुमशुदा बालकों की शीघ्र तलाश एवं सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के क्रम में जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के मार्गदर्शन एवं विनय सिंह कुँवर, क्षेत्राधिकारी भवाली* के पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक भीमताल श्री राजेश कुमार यादव* के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन एवं मुखबिरों को सक्रिय करते हुए गुमशुदा बालकों की तलाश की गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से दिनांक 17.11.2026 को तीनों नाबालिग बालकों को जनपद ऊधमसिंह नगर के काशीपुर* से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के *उपरांत तीनों बालकों को सकुशल उनके परिजनों* के सुपुर्द किया गया। महज 24 घंटे के भीतर अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 अरविन्द कुमार
2. कानि0 नरेन्द्र सिंह राणा
3. कानि0 राहुल सिंह राणा
4. कानि0 मनोज पंत











