शिवालिक कालोनी भगवानपुर में श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन विश्राम के साथ यज्ञ, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट शिवालिक कॉलोनी भगवानपुर द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सप्तम दिवस पर कथा विश्राम के साथ यज्ञ ,पूर्णाहुति,और भंडारे का आयोजन हुआ।विश्राम दिवस पर कथा व्यास राजेंद्र तिवाड़ी द्वारा कथा में कहा कि सत्य ,निष्ठा और समर्पण की भावना से किये जाने वाले हर कार्य में भगवान की कृपा होती है, भगवान अपने भक्तों की समय-2 पर परीक्षा लेते है, और सच्चे भक्त की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।आज सुबह पंचदेव पूजन के साथ यज्ञ एवं पूर्णाहुति हुई, आचार्य संतोष जोशी, कमल जोशी के द्वारा पूजन कार्य सम्पन्न हुआ, आज जजमान के रूप में विशन दत्त भट्ट,तारा भट्ट, दिग्विजय पांडे,आशा पांडे, नवीन चंद्र पांडे, रेखा पांडे, कैलाश पांडे, हिमानी पांडे, विपिन कांडपाल, चित्रा कांडपाल जी बैठे। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष ममता रूवाली, द्वारा समस्त भगवानपुर वासियों श्रीमद्भागवत कथा को निर्विघ्न पुर संपन्न कराने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। जिसमें भुवन चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र पांडे, ट्रस्ट उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, पारस रूवाली, तन्मय गुणवंत, हर्षवर्द्धन पांडे, पुनीत चौहान, गिरिराज,प्यूस, जयप्रकाश, सहित शिवालिक कॉलोनी के भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *