सांड से टकराकर स्कूटर सवार नलकूप विभाग के मिस्त्री की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में दीपावली की रात रिश्तेदार को खाना देकर लौट रहा नलकूप विभाग का मिस्त्री हादसे का शिकार हो गया। अंधेरे में अचानक उसके स्कूटर के सामने सांड आ गया। जोरदार टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई ‌

जानकारी के मुताबिक बीते गुरुवार की देर रात सुख सागर (34 वर्ष) पुत्र कैलाश सागर नलकूप विभाग में मिस्त्री के पद पर कार्यरत था और विभाग के ही सरकारी क्वाटर में रहता था। सुख सागर के दोस्त चंद्र शेखर पंत ने बताया कि मोटाहल्दू में सुख सागर के रिश्तेदार रहते हैं। दीपावली की रात वह अपने रिश्तेदार को खाना देने गया। बताया जा रहा है कि स्कूटर सवार सुख सागर वापसी के दौरान रात करीब 10:00 बजे मोटाहल्दू में सांड से टकरा गया। सुख सागर ने हेलमेट भी लगाया था बावजूद इसके सुख सागर के सिर और छाती में गंभीर चोट लगी थी आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *