हल्द्वानी के युवक की हत्या कर शव यहां फेंका, पांच दिन से था लापता

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पंतनगर सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव गुरुवार को रुद्रपुर के शहीद स्मारक के पास मिला था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक नीरज कुमार पंत (35 वर्ष), हल्द्वानी के मानपुर पश्चिम का रहने वाला था। वह बजाज ऑटो लिमिटेड में काम करता था और 28 अक्टूबर से लापता था। उसके परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीती गुरुवार को नीरज का शव रुद्रपुर के रामेश्वरपुर गंगापुर रोड पर पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में नीरज को नैनीताल रोड स्थित एक बार में जाते हुए देखा गया। इसके बाद वह रात को एक बजे डीडी चौक पर दिखाई दिया और फिर ई-रिक्शा में बैठकर किच्छा बाईपास रोड की ओर गया। श्याम टाकीज तिराहे पर एक महिला भी उसके साथ बैठी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि इस महिला से हत्या के राज से पर्दा उठ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *