हल्दूचौड़ में फायरिंग के दो और आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ में हुई फायरिंग के मामले में लालकुआं पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है। अब तक मामले में कुल दस गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दरअसल कोतवाली क्षेत्र में बीते 22 अक्तूबर को पूर्व सैनिक कैलाश चंद्र निवासी दौलिया नंबर एक हल्दूचौड़ ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। इसमें कहा गया था कि ग्राम देवरामपुर में पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत की अध्यक्षता में सस्ते गल्ले की दुकानों के प्रस्ताव को लेकर हुई बैठक में हुए हंगामे के दौरान उन्होंने मोहित जोशी व राजू पांडे को समझाने का प्रयास किया था। इससे नाराज होकर मोहित और राजू ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप था कि बाद में जब वह अपनी दुकान के पास खड़े थे तो दोनों युवक कार्तिक रजवार, सतीश सनवाल, विजय जोशी के साथ कार से वहां पहुंचे और जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। मामले में पुलिस आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। बीते शुक्रवार को पुलिस ने मामले में फरार चल रहे कार्तिक रजवार निवासी राजीवनगर, घोड़ानाला लालकुआं और प्रतीक जोशी निवासी अमृतपुर भौर्सा, भीमताल व हाल अस्पताल परिसर मोटाहल्दू को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *