आखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा हल्द्वानी के पदाधिकारी बदले

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 आखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ शाखा हल्द्वानी की ओर से आज शुक्रवार 30 मई को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से कुछ पदों पर परिवर्तन किया गया। इसके तहत शाखा संरक्षक अतुल कुमार ,शाखा अध्यक्ष अरूण कुमार , शाखा महामंत्री पंकज कुमार, उप मंत्री विक्रम कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष विमेश कुमार, कार्यलय मंत्री सोनू कुमार,कार्यालय उप मंत्री जतिन को बनाया गया साथ ही साथ महिला मोर्चा शाखा में भी परिवर्तन किया गया जिसमें शाखा हल्द्वानी संरक्षक लता, शाखा अध्यक्ष मधु, शाखा कार्यकारी अध्यक्ष गीता, मत्री दीपा भारती, उप मंत्री सोनी , प्रचार मंत्री अनीता सह प्रचार मंत्री रेखा हरीश, को मनोनीत किया गया। सभी सम्मानित नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मंडल अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कर्मचारी हित में कार्य करने की आशा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *