समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के आदेशानुसार एवं *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित, फरार एवं पेशेवर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु *ऑपरेशन प्रहार* चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व *दिनांक 18.11.2026 को उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह द्वारा मय पुलिस टीम* के द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत NBW/कुर्की वारंट *फौजदारी वाद संख्या 1084/2020, धारा 323, 377, 498A, 504 IPC एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम* से संबंधित *वारंटी मनिंदर सिंह उर्फ डिक्की* को शहीद भगत सिंह के पास भवानीगंज स्थित उसके मकान के निकट से गिरफ्तार किया गया।











