हल्द्वानी में कारोबारी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नवाबी रोड आनंदीपुरम निवासी में युवा व्यवसायी ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। वह अपने घर का इकलौता पुत्र था। जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय दीपांशु पांडे पुत्र आनंद चंद्र पांडे की नवाबी रोड क्षेत्र में गैस एजेंसी और एक स्टोर है। । शनिवार को दोपहर में उसने घर के दोमंजिले में पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिचितों के अनुसार दीपांशु अविवाहित था और उसके परिवार में माता-पिता रहते हैं। छोटी बहन का विवाह हो चुका है। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोक बुरा हाल है। हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *