फायर स्टेशन हल्द्वानी के आग बुझाने वाले वाटर हाइड्रेंटों का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

*फायर स्टेशन हल्द्वानी द्वारा वाटर हाइड्रेंटों का निरीक्षण।*

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (IPS)* के निर्देशन में दिनांक 29 मई 2026 को *मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) श्री गौरव किरार* के पर्यवेक्षण तथा *अग्निशमन अधिकारी (FSO) श्री मिंदर पाल सिंह* के नेतृत्व में फायर स्टेशन हल्द्वानी की टीम द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से गौलापार, चोरगलिया, मोटाहल्दू एवं मोतीनगर लालकुआँ क्षेत्रों में स्थापित वाटर हाइड्रेंटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी *वाटर हाइड्रेंट पूर्णतः कार्यशील एवं संतोषजनक स्थिति में पाए गए। *आपातकालीन परिस्थितियों एवं अग्निकांड की घटनाओं में त्वरित तथा प्रभावी अग्निशमन* कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इन हाइड्रेंटों की नियमित जांच एवं परीक्षण किया जाता है। फायर सर्विस द्वारा जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी आपदा अथवा अग्नि दुर्घटना की स्थिति में सभी आवश्यक संसाधन पूर्ण रूप से तैयार एवं क्रियाशील रहें। इसी क्रम में भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण एवं परीक्षण अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *