उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने मुकुल सती को शिक्षा निदेशक बनाए जाने पर खुशी जताई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

डॉ.मुकुल कुमार सती को शिक्षा निदेशक बनाए जाने पर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत व सरकार का आभार जताया है। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल ने डॉ.मुकुल कुमार सती को शिक्षा निदेशक माध्यमिक बनाए जाने खुशी जताई है। संगठन के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने कहा कि मुकुल कुमार सती शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर निर्विवाद रूप से अपनी सेवायें देते आ रहे हैं। सती कई वर्षों से अपर राज्य परियोजना निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *