हल्द्वानी में नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़, होंडा सिटी में ले जाई जा रही 19 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि त्यौहार को लेकर अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम हल्द्वानी में चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में होंडा सिटी कार को चेकिंग के लिए रोका, तो उसमें 19 पेटी देसी ब्रांड की शराब बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि देसी ब्रांड की शराब नकली है। बताया गया कि पकड़े गए तस्कर काफी दिनों से नकली शराब का कारोबार कर रहे थे। पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी। तस्कर उत्तर प्रदेश से नकली शराब लाकर उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्र की सरकारी दुकानों में ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। तस्करों ने अपना नाम सतनाम सिंह और दीपक सिंह रावत बताया, दोनों बिजनौर के निवासी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *