बेहद दुखद: पति की मौत के बाद पत्नी ने दी जान, एकसाथ हुई अंत्येष्टि, हर किसी की आंखें नम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हृदयविदारक घटना से हर कोई स्तब्ध है। जीवनभर का साथ छूटने के गम में बुजुर्ग महिला ने भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। महिला अपने पति के निधन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकीं और उनकी मृत्यु के कुछ ही घंटों बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। 80 वर्षीय कुसुम के पति हरिशंकर अग्रवाल निवासी महेशनगर नवाबी रोड का शुक्रवार को निधन हो गया था। कुसुम को इससे गहरा आघात पहुंचा और उसने घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जब जहर के सेवन का पता चला तो उन्हें मुखानी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही कुसुम के पति का निधन हुआ था। महिला का एक बेटा है जो दुकान चलाता है। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *