रामनगर के इस रिसोर्ट में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 महिलाओं समेत 62 हिरासत में, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में एसएसपी डा.मंजुनाथ टीसी के सटीक और कुशल निर्देशन में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रामनगर के रिसॉर्ट में बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एसओजी और पुलिस लाइन फोर्स ने रामनगर के रिसॉर्ट में मारा छापा। पुलिस को रिसॉर्ट में देह व्यापार चलता मिला है। रामनगर के ढेला स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में शनिवार देर रात पुलिस ने कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 52 पुरुष और 10 महिलाओं समेत कुल 62 लोगों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, देर रात पुलिस को ढेला स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने रिसॉर्ट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पार्टी करते मिले। सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार रिसॉर्ट में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। इसमें 52 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 10 युवतियां का रेस्क्यू: किया गया। वे नेपाल, बंगाल और यूपी की रहने वाली हैं। साथ ही बिना लाइसेंस बार भी चल रहा था। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब,  नगदी और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मैनेजर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *