हल्द्वानी में नगर आयुक्त को इस वार्ड के औचक निरीक्षण मे 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, वेतन रोकने के निर्देश

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 18 शिवपुरी भवानीगंज में नगर आयुक्त ऋचा सिंह को औचक निरीक्षण में 12 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वार्ड में सफाई व्यवस्था के लिए 17 कर्मचारी तैनात हैं, केवल पांच ही मौके पर मिले। नगर आयुक्त ने अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही सफाई नायक का स्पष्टीकरण मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *