कुमाऊंनी कवयित्री देवकी मेहरा को मिलेगा इस वर्ष का मथुरादत मठपाल स्मृति साहित्य सम्मान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देवकी मेहरा।

साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित कुमाउनी के वरिष्ठ साहित्यकार मथुरादत्त मठपाल की स्मृति में दिया जाने वाला साहित्य सम्मान इस वर्ष कुमाउनी की वरिष्ठ कवयित्री देवकी मेहरा को दिया जाएगा। उपरोक्त निर्णय उत्तराखंडी लोकभाषाओं की चिन्याण पछ्याण के लिए समर्पित संस्था दुदबोली की कोर कमेटी की बैठक में लिया गया।पर्वतीय सभा लखनपुर में हुई बैठक में तय किया गया कि मेहरा को यह सम्मान मथुरादत्त मठपाल की 84 वीं जयंती पर हल्द्वानी में होने वाले एक भव्य कार्यक्रम में दिया जाएगा। पेशे से शिक्षिका रही 88 वर्षीय देवकी मेहरा ने हिंदी और कुमाउनी दोनों ही भाषाओं में रचना की है।उनकी अब तक
प्रेमांजलि (हिंदी काव्य संग्रह), निशास (कुमाउनी काव्य संग्रह), अशोक वाटिका में सीता( हिंदी खंडकाव्य),स्वाति (हिंदी काव्य संग्रह), सपनों की राधा (हिंदी उपन्यास), नवजागृति (हिंदी राष्ट्रीय कविता संग्रह), पराण पुन्तुर (कुमाउनी काव्य संग्रह), आखिरी पड़ाव (हिंदी उपन्यास) प्रकाशित हो चुके हैं। बैठक में प्रो.गिरीश चंद्र पंत,दुदबोली पत्रिका संपादक चारु तिवारी, निखिलेश उपाध्याय, भुवन पपने, नवीन तिवारी, नवेंदु मठपाल, सीपी खाती, नंदराम आर्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *