भगवान की कथा को मत भूलना, यही हमारे जीवन की व्यथा को सुखमय बनाती है, भगवानपुर में श्रीमद्भागवत कथा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भगवानपुर में श्रीमद्भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु।

हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा हल्द्वानी के भगवानपुर ब्लॉक में आज शनिवार 21 जून को सप्तम दिवस की कथा का गुणगान किया गया। प्रातः जजमान गोपाल सिंह तौलिया, शोभा तौलिया, पीयूष तौलिया, सलौनी तौलिया ने सर्वदेव का पूजन किया। कथा में व्यास गिरीशानंद ने कहा कि अपने जीवन से भगवान की कथा को मत भूलना, ये कथा ही हमारे जीवन की व्यथा को सुखमय बनाती है, जब व्यथा को याद करते हो तभी कथा का स्मर्ण करो तो अपनी व्यथा भूल जाओगे, हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्द्धन पांडे ने बताया कि कल रविवार को कथा का विश्राम दिवस है, जिसमें प्रातः सर्वदेव पूजन और यज्ञ पूर्णाहुति के साथ भंडारा आयोजित किया जाएगा। आज ट्रस्ट की ओर से संस्थापक अध्यक्ष निर्मला रूवाली, कार्यकारी अध्यक्ष ममता रूवाली, कोषाध्यक्ष हेम पंत, गीता जोशी, पंडित हेम सत्यबली, धीरज कनवाल, मनोज जोशी, पारस रूवाली सहित भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *