नैनीताल जिला न्यायालय परिसर में मनाया योग दिवस

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार, एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन से दीवानी न्यायालय परिसर नैनीताल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में आत्म प्रकाश रतूड़ी ने योग तथा मानव जीवन में योग की महत्ता को बताया। साथ ही ध्यान एवं योग भी करवाया गया। किस प्रकार से योग मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण है एवं किस प्रकार से वह बीमारियों से बचने एवं लड़ने में हमारी सहायता करता है आदि विषयों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में परिवार न्यायालय न्यायाधीश सुशील तोमर, प्रथम अपर जिला जज विक्रम, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, सिविल जज जूनियर डिवीजन तनुजा कश्यप, प्रथम अपर सिविल जज रुचिका गोयल, द्वितीय अपर सिविल जज आयशा फरहीन तथा सोहन तिवारी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल, समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।‌‌

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *