रुद्रपुर: भूरारानी निवासी नारायणी देवी का निधन, भारत विकास परिषद ने कराया नेत्रदान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रुद्रपुर भूरारानी निवासी किसान हरीश मेहंदीरत्ता व दिनेश कुमार मेंहदीरत्ता की माता नारायणी देवी (84) धर्मपत्नी स्व.वासुदेव मेहंदीरत्ता का आज रविवार को निधन हो गया। इस दौरान भारत विकास परिषद के सदस्य संजय ठुकराल के माध्यम से सीएल गुप्ता आई बैंक मुरादाबाद की टीम के सहयोग से नारायणी देवी के नेत्रदान किए गए। नेत्रदान के समय भाविप के प्रांतीय नेत्रदान संयोजक अमित गंभीर, सदस्य भारत भूषण चुघ, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विक्की आहूजा, राजकुमार भुसरी, गगन जुनेजा, सचिन चावला, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार , मधुर कुमार आदि मौजूद थे। ग्राम भुरारानी में यह पहला नेत्रदान भारत विकास परिषद की टीम की ओर से कराया गया है। नारायणी देवी की अंत्येष्टि आज शाम श्मशान घाट भुरारानी में की गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *