ट्रांसपोर्टरों की 20 अगस्त से होने वाली हड़ताल को लेकर आया अपडेट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड  

 देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ ने परिवहन मंत्री और आयुक्त के साथ हुई वार्ता के बाद 20 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। महासंघ के अध्यक्ष राकेश जोशी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्टरों का शिष्टमंडल बुधवार को देहरादून सचिवालय में परिवहन आयुक्त से मिला। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों की पांच सूत्रीय मांगों उठाई गईं। इस पर कुछ मांगों पर सहमति बन गई और इसका कार्यवृत्त बृहस्पतिवार तक जारी करने का भरोसा दिलाया गया। बाद में ट्रांसपोर्टर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से भी मिले और ज्ञापन सौंपा। महासंघ के प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने उम्मीद जताई है कि वार्ता के बाद ट्रांसपोर्टरों को राहत मिलेगी। शिष्टमंडल में जितेंद्र बिष्ट, कृष्ण बडोनी, कुलदीप बहुगुणा, दिनेश बहुगुणा, बृजेश तिवारी, जय उप्रेती आदि शामिल रहे।