कुमाऊं में यहां बारिश का कहर, वैली ब्रिज टूटा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

पिथौरागढ़ जिले में बारिश का कहर जारी है। दूरस्थ धारचूला के तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड़ के पास पहाड़ी से गिरे मलबे और भारी बोल्डरों की चपेट में आने से वैली ब्रिज टूट गया। पुल टूटने के बाद मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इससे दारमा, व्यास और चौदास घाटी के साथ ही आसपास के गांवों का धारचूला तहसील मुख्यालय से संपर्क कट गया है। पुल टूटने के बाद दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई है। मार्ग बंद होने का सबसे अधिक असर सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों पर पड़ा है। दारमा, व्यास और चौदास घाटी के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।