बदलेगा मौसम, चिलचिलाती गर्मी से मिलेगी राहत, इन पांच जिलों में आरेंज अलर्ट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना जताई है। 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, ओले पड़ने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. बाकी जिलों में भी बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *