शादी की पार्टी में डीजे संचालक दो भाईयों से मारपीट, महिला समेत 11 पर मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी गौलापार में एक बारात की रिसेप्शन पार्टी के दौरान डीजे संचालक दलित भाइयों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दूसरे पक्ष ने भी काठगोदाम कोतवाली में तहरीर दी थी।जानकारी के मुताबिक बीते 11 मई की रात गौलापार के देवला मल्ला में शादी की रिसेप्शन पार्टी थी। जहां इसी गांव के निवासी व बीडीसी सदस्य के पति उमेश चंद्र टम्टा और उनके भाई शुभम टम्टा डीजे का संचालन कर रहे थे। आरोप है कि रात को शुभम को प्यास लगी तो उसने पास में एक बर्तन से पानी लिया। इस पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जता दी। बहस होने के बाद कुछ लोगों ने शुभम को बेरहमी से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके भाई उमेश को भी पीटा गया। एसएचओ जसवीर सिंह  ने बताया कि तहरीर के आधार पर राहुल जोशी, विक्की जोशी, गौरव जोशी, पवन जोशी, रोहित जोशी, मुकुल सम्मल, पुष्पा देवी, बबलू, गुलिया, राहुल देव, कमल दुम्का निवासी काठगोदाम के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत सामान्य दंगा कराने, लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से पुष्पा देवी ने भी तहरीर दी थी, जिसकी जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *