समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में कालाढूंगी-नैनीताल मोटर मार्ग में प्रिया बैंड के पास बीते बुधवार को डस्टर कार में अचानक आग लग गई। इसका पता चलते ही कार में सवार लोगों में खलबली मच गई। देहरादून के राजपुर रोड निवासी विनय थापा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कैंची धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे कि प्रिया बैंड के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगते ही वह और उनका परिवार कार से सकुशल बाहर निकल आए । सभी सुरक्षित हैं ।



