गेस्ट हाउस में प्रेमिका को लेकर गया था पति, वहां पुलिस लेकर पहुंची पत्नी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक महिला ने पुलिस की मदद से पति को एक गेस्ट हाउस में पहुंच युवती के संग पकड़ लिया। वहां पर महिला ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी एक युवती का डिबडिबा बिलासपुर रामपुर यूपी निवासी एक युवक के साथ डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीते 15 दिनों से युवक अपने घर नहीं जा रहा था। इस पर उसकी पत्नी ने खोजबीन की। शनिवार रात उसकी पत्नी को सूचना मिली कि उसका पति रुद्रपुर के एक गेस्ट हाउस में युवती के साथ रूका हुआ है। इसके बाद वह पुलिस को लेकर वहां पहुंच गई। जहां पति को युवती के साथ देखकर महिला ने जमकर हंगामा काटना शुरू कर दिया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। बाद में बाजार चौकी प्रभारी पंकज मेहर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही युवक और उसकी प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि जब युवक और उसकी प्रेमिका के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही थी तो महिला ने पति पर कार्रवाई न करने की बात कही। जिस पर युवक को उसकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया गया जबकि युवती को भी परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *