पहली बार उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन ने देवभूमि के व्यापारियों का दर्द सुना

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंधी पहली बार देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। हरिद्वार में उनका प्रांतीय उधोग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश भर से पहुंचे व्यापारियों ने स्वागत किया। इस दौरान सिंधी ने उत्तराखंड के व्यापारियों का दर्द और पीड़ा को सुना और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस बीच सिंधी ने बताया कि आजादी के बाद प्रधानमंत्री ने व्यापारियों के हितों को देखते हुए केंद्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन किया है। केंद्र सरकार छोटे व्यापारियों के उत्थान के लिए काम कर रही है।  इस मौके पर व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, नैनीताल जिला महामंत्री हर्षवर्धन पांडे समेत प्रदेश भर से आए  व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *