हल्द्वानी: लापता किशोरियों के परिजनों से मिलने पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश, कार्रवाई का भरोसा दिलाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र से लापता हुई दो किशोरियों के‌‌ परिजनों से मिलने आज सोमवार 24 जून को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश  पहुंचे। इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिजनों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस का पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की है। इस बीच विधायक सुमित हृदयेश ने एक बार पुनः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से फोन पर वार्ता की और मामले की प्रगति जानी। उन्होंने दोनों बच्चियों की सकुशल बरामदगी की बात कही और इस मामले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई पर जोर दिया। विधायक ने कहा कि इस प्रकरण का जो भी लोग राजनीतिकरण कर रहे हैं वह गलत है। विधायक ने कहा कि बेटियों के लिए न्याय मंगाना सही है, पर अगर यही लोग उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच के लिए भी आवाज उठाते और नैब गौलापार में जो बच्चियों के साथ शोषण हुआ उस वक्त यह सब लोग मौन थे। इससे स्पष्ट होता है कि ये लोग सिर्फ विवाद खड़ा करना चाहते हैं। पीड़ित परिवारजन भी इस विवाद के समर्थन में नहीं है। कांग्रेस के लोग हमेशा सड़क से लेकर सदन तक बेटियों के साथ हुए अत्याचार पर आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे।

Advertisement

 

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement