पीडब्ल्यूडी कर्मचारी से मारपीट करने वाले पुलिस कांस्टेबल की एसपी क्राइम से शिकायत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लोनिवि नैनीताल खंड के कर्मचारी ने ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी पर गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। सतबुंगा दुलकानेधार गोकुल सिंह नयाल ने एसपी क्राइम जगदीश चंद्र को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारी के अनुसार वह नैनीताल रोड पर मैपिंग का काम कर रहा था तभी एक पुलिस कर्मी फोटो खींचने पर मारपीट में आमादा हो गया।