हल्द्वानी में चेकिंग कर रहे चौकी इंचार्ज पर ही चढ़ा दी स्कूटी, हाथ टूटा

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार युवक ने पुलिस दरोगा पर ही वाहन चढ़ा दिया। जानकारी के अनुसार बरेली रोड मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता चौकी के पास ही वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तभी बगैर हेलमेट के स्कूटी सवार युवक को रोकने का प्रयास किया तो उसने चौकी प्रभारी पर ही स्कूटी चढ़ा दी। इससे चौकी इंचार्ज मेहता घायल हो गए। उनके हाथ में चोट आई है। इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement