पुलिस की चेकिंग में चप्पल पहनकर स्कूल बस चलाते मिले चालक, इंश्योरेंस भी नहीं कराया, 17 के चालान काटे

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी नैनीताल डॉ.मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर स्कूली वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — नियमों का उल्लंघन करने वालों पर की गई चालानी कार्रवाई

नैनीताल जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशानुसार डॉ.जगदीश चन्द्र, एसपी अपराध/यातायात नैनीताल के पर्यवेक्षण में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही एवं स्कूली वाहनों में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस हल्द्वानी द्वारा 18 अगस्त मंगलवार को प्रातः क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात हल्द्वानी एवं सीपीयू हल्द्वानी पुलिस टीम को द्वारा हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्कूली वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। चेकिंग के दौरान स्कूली वाहनों में *फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन उपकरण, निर्धारित वर्दी सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही वाहन चालकों द्वारा चप्पल पहनकर वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन की भी जांच की गई। चेकिंग के दौरान नियमों एवं निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 17 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए। इनमें फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन उपकरण, निर्धारित वर्दी से संबंधित कमियां एवं चप्पल पहनकर वाहन चलाने की अनियमितता पाए जाने पर 15 चालान*, बिना बीमा के 01 चालान तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 01 चालान शामिल हैं। यातायात पुलिस द्वारा *वाहन चालकों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता* है। सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट किया है कि स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।